{"_id":"62c73449f4761452e208103c","slug":"jcb-again-roared-on-encroachment-in-rodibelwala-haridwar-news-drn416606438","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ी बेलवाला में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ी बेलवाला में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस और नगर निगम प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रोड़ी बेलवाला मैदान में हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए सामान जब्त कर लिया गया।
रोड़ी बेलवाला मैदान में कांवड़ियों का अधिक दबाव रहता है। यहां दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई जाती है। दो रोड़ी बेलवाला मैदान में दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने के बाद बृहस्पतिवार को फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने मैदान में हुए अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए सामान जब्त कर वाहनों में लाद दिया। भारी पुलिस बल के चलते किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि कांवड़ मेले को लेकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह, अवर अभियंता नरेश सिंह, सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।