फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jam: Increased vehicles of Reng-Reng

जाम: रेंग-रेंग के बढ़े वाहन

Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हर सप्ताह वीकेंड पर शहर में जाम लगता है, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। शनिवार की आधी रात के बाद तक लगे रहे जाम ने रविवार सुबह पांच बजे से ही पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया । आलम यह था कि वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे। शहर में पीसीएस जे की परीक्षा होने से परीक्षार्थियों के लिए तो जाम और भी ज्यादा आफत भरा साबित हुआ। जाम में फंसने से कई परीक्षार्थी बमुश्किल परीक्षा केंद्र तक पहुंच पाए। देर शाम तक जाम से पूरा शहर हांफता रहा।
  यात्रा सीजन के कारण हर वीकेंड को शनिवार और रविवार को जाम लगता है। रविवार सुबह पांच बजे से जाम का झाम शुरू हो गया। हाईवे पर एक तरफ रायवाला से आगे तक तथा दूसरी और बहादराबाद मिनी हाईवे तक कई किमी तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे। शहर के 25 केंद्रों पर चल रही पीसीएस जे की परीक्षा से भी भीड़ बढ़ गई थी।  हालात यह रहे कि एसएसपी को खुद कमान संभालनी पड़ी। जाम के आगे पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त होकर रह गई।
विज्ञापन



 पुल जटवाड़ा पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
ज्वालापुर के एंट्री प्वाइंट पुल जटवाड़ा पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सीतापुर बाईपास मार्ग पर हाईवे के चौड़ीकरण के काम से सड़क ध्वस्त हो रखी है। जिससे सिंहद्वार से रानीपुर झाल तक जाम का बुरा हाल है। इससे बचने के लिए बड़े वाहन ट्रक और बसें भी गंगनहर की पटरी से होकर रानीपुर झाल से पुल जटवाड़ा तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इस प्रयास में पुल जटवाड़ा पर चारों तरफ का ट्रैफिक फंसने से हजारों वाहन रविवार सुबह फंस गए। कई गाड़ियां आपस में टकराने से लोगों में झगड़े होते रहे। पुलिसकर्मियों को उन्हें समझा-बुझाकर आगे निकालने में ही जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साहब, घर के बाहर से गाड़ी हटवाइए
भारी तादाद में यात्रियों के हरिद्वार में आने से श्रवणनाथनगर के लोगों का बुरा हाल रहा। यहां हर गली में लॉजिंग हाउस, होटल, धर्मशाला तथा आश्रम हैं। रात में लोग अपनी गाड़ियां घर के सामने खड़ी कर चले जाते हैं। भाजपा नेता विकास तिवारी की धर्मशाला के सामने एक यात्री अपनी स्कार्पियों खड़ी कर दूसरी धर्मशाला में चला गया। सुबह देखा तो तिवारी की धर्मशाला का मुख्यद्वार पूरी तरह बंद था लोगों का बाहर निकलना भी दूभर हो गया। आसपास के होटल घर्मशला छान मारे लेकिन गाड़ी मालिक का पता नहीं चल पाया। ऐसे में विकास तिवारी ने हरिद्वार कोतवाली फोनकर पुलिस की मदद मांगी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी हटवाई तब लोग बाहर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed