{"_id":"76113050-8098-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"jaish-threats-serial-blasts-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश ने दी हरिद्वार में सीरियल ब्लास्ट की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश ने दी हरिद्वार में सीरियल ब्लास्ट की धमकी
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर-ए-ताइबा के बाद अब दूसरे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 13 मार्च को हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित प्रमुख स्थानों पर सिलसिलेवार धमाकों की धमकी दी है। पूर्व स्टेशन अधीक्षक समरेंद्र गोस्वामी के नाम से लिखा पत्र मंगलवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला। पत्र मिलते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए। शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र सिंह को पत्र मिला। पत्र पूर्व स्टेशन अधीक्षक समेरेंद्र गोस्वामी के नाम था। इसमें हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों सहित रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में संसद पर हमले के अभियुक्त अफजल गुरु की फांसी का बदला लेने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
इस बार पत्र लश्कर के बजाए जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया है। संगठन के साथ-साथ एरिया कमांडर का नाम भी बदला है। जैश के एरिया कमांडर तसलीम मौलवी के नाम से पत्र लिखा गया है। आनन-फानन में आला अधिकारी और खुफिया विभाग भी जीआरपी पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पत्र की लिखाई पहले भेजे गए धमकी वाले पत्रों की तरह लग रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रुड़की से आरोपी को गिरफ्तार किया था
इससे पूर्व दीपावली के दिन फोन पर हरिद्वार के धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को 15 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साकेत कालोनी, रुड़की निवासी राहुल सोनकर पुत्र नन्हेलाल सोनकर ने धमकी की बात कबूली थी। सीओ सिटी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक फिलहाल जमानत पर रिहा है। लिहाजा, उससे भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का दावा हुआ हवा
रुड़की निवासी राहुल सोनकर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लश्कर-ए-तैयबा के नाम से धमकी भरे पत्र भेजने का पर्दाफाश करने का दावा कर रही थी। पुलिस ने आरोपी और पत्रों के हस्तलेख की जांच फोरेंसिक लैब भी भेजी थी। लेकिन, अभी तक लैब से रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस दोबारा पत्र मिलने से सकते में हैं।