फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jainacharya working to bring everyone together: CM

सबको मिलाने का कार्य कर रहे जैनाचार्य: सीएम

Sat, 06 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Jainacharya working to bring everyone together: CM
जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भूपतवाला स्थित जैन मंदिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत विश्वरत्न सागर सूर्य महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जैनाचार्य से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां श्वेतांबर व दिगंबर के लोगों ने यहां पर बड़ा अच्छा मिलन कार्यक्रम किया। यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था। आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विश्वरत्न सागर सूर्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह 17 दिनों की मौन साधना में लीन थे। जो जैन धर्म की सबसे कठिन साधना है। इस साधना में साधक को 17 दिनों तक कहीं नहीं जाना होता है। इस साधना में साधक को एक ही आसन में 14 घंटे तक साधना करनी पड़ती है। बताया कि जैन धर्म में जो भी आचार्य के पद पर रहते हैं, उन्हें यह साधना करनी बहुत जरूरी होती है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जेसी जैन, राजेश काठेण, त्रिलोक मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed