फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jai Bharat transferred, Dayanand becomes MNA

जयभारत सिंह का तबादला, दयानंद बने एमएनए

Wed, 11 Aug 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jai Bharat transferred, Dayanand becomes MNA
नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह का ऊधमसिंह नगर तबादला हो गया। हरिद्वार के नए मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को बनाया गया है। सोमवार देर शाम 11 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा का जयभारत सिंह से काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप था कि जयभारत सिंह जनहित के कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं। मेयर की शिकायत पर शासन स्तर से इस मामले में जांच भी हुई थी। बीते दिनों अशोक शर्मा और जयभारत सिंह के बीच का विवाद हो गया था। अशोक शर्मा ने शहर की कूड़े एवं नालियों की सफाई नहीं होने के लिए जयभारत सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सात अगस्त की देर शाम जयभारत सिंह की ओर से अशोक शर्मा समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कराया था।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने दो दिन बाद ही जयभारत सिंह का ऊधमसिंह नगर तबादला हो गया। उनको अपर जिलाधिकारी प्रशासन नजूल बनाया गया है। जयभारत सिंह की जगह दयानंद सरस्वती को मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है। दयानंद सरस्वती उप मेलाधिकारी कुंभ थे। पीसीएस अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी को हरिद्वार जिले में तैनाती मिली है। इससे पहले बृजेश तिवारी रुद्रप्रयाग में एसडीएम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed