फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jagadguru Chandrachary Jubilee procession

जगद्गुरु चंद्राचार्य जयंती शोभायात्रा

Thu, 08 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 08 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
उदासीन संप्रदाय के संस्थापक आचार्य जगद्गुरु श्रीचंद्र महाराज के 522वीं जयंती समारोह के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन


चंद्राचार्य चौक पर प्रतिमा पूजन के बाद अपने संबोधन में बाबा रामदेव ने कहा कि महापुरुषों की प्रेरणा पूरे राष्ट्र के लिए कल्याणकारी होती है। भगवान श्रीचंद्र ने देशव्यापी भ्रमण करते हुए धर्म एवं संस्कृति के सापेक्ष आचरण का संदेश दिया। उदासीन अखाड़े उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति अद्भुत  है।
विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड इस संस्कृति की उद्गम स्थली है। इस भूमि पर हुए समारोह का संदेश संपूर्ण विश्व तक फैलता है। महामंडलेश्वर सुरेश्वर मुनि ने कहा कि उदासीन संप्रदाय भारतीय परंपराओं के संवर्धन के लिए काम कर रहा है। शोभायात्रा से पूर्व एकत्रित संतों एवं नेताओं ने प्रतिमा पूजन किया। इनमें स्वामी  महंत भगतराम, श्रीमहंत मोहनदास, हरिचेतनानंद, बलवंत सिंह, विधायक मदन कौशिक, जगदीश लाल पाहवा, मोहनदास रामायणी, रविन्द्र पुरी, सुरेन्द्र मुनि, डा. श्याम सुंदर दास शास्त्री, कपिल मुनि, भगवानदास, महंत दुर्गादास, महंत विष्णुदास आदि प्रमुख थे। कनखल के बड़े और छोटे अखाड़े में अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed