फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Irregularities found in DSO's surprise raid, notices issued

Haridwar News: डीएसओ के औचक छापे में मिलीं अनियमितताएं, थमाए नोटिस

Fri, 30 May 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in DSO's surprise raid, notices issued
हरिद्वार। जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने सरकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर डीलरों को नोटिस थमाए गए। भेल के डीलर के स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ियां और अजीतपुर के डीलर पर अधिक राशन मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने आपूर्ति अधिकारी रवि सनवाल के साथ सेक्टर-4 के चरणजीत की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर छापा मारा गया। इसमें निरीक्षण के दौरान दुकान के स्टॉक रजिस्टर पहले तो नहीं मिला, खोजबीन करने के बाद डीलर ने स्टॉक रजिस्टर दिखाया तो वह अधूरा मिला। वह भी अप्रमाणित मिला। उसमें राशन वितरण आने और वितरण करना दर्ज नहीं पाया गया। इस पर स्टॉक रजिस्टरों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

अजीतपुर गांव के राशन डीलर दिनेश कश्यप की राशन की दुकान पर 33 किलोग्राम गेहूं और 45 किलाेग्राम चावल अधिक पाया गया। पूछने पर राशन डीलर ने बताया कि ये उपभोक्ताओं का रखा हुआ है। जिसे उठाकर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि दोनों राशन डीलराें को मौके पर ही अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिसों का संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ के औचक छापेमारी से राशन डीलरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed