फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Iranian ambassador met Acharya Balkrishna

ईरानी राजदूत से मिले आचार्य बालकृष्ण

Sat, 07 May 2016 12:31 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 07 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की दिल्ली मंडी हाउस स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान एसेंबली में ईरान के राजदूत गुलामेरजा अंसारी से भेंटवार्ता की। इस अवसर पर मौलाना कल्बे रूशैद रिजवी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

इस अवसर पर ईरानी राजदूत ने पतंजलि योगपीठ के कार्यों को सराहा। कहा कि दो साधु मिलकर देश के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक शेयर करने पर सहमति बनाई। ईरानी राजदूत ने कहा कि यदि पतंजलि योगपीठ ईरान के विद्यार्थी और चिकित्सकों को योग व आयुर्वेद के अल्पावधि पाठ्यक्रम कराने पर सहमति दे तो ईरानी नागरिक भी योग व आयुर्वेद को आत्मसात कर स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे। इस पर आचार्य ने कहा कि कुछ औपचारिकताओं के पश्चात जल्द ही पतंजलि योगपीठ में ईरान के विद्यार्थियों व चिकित्सकों के लिए उक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed