हरिद्वार। शिक्षा विभाग से ब्लाॅक बहादराबाद के गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशों का एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। इसमें 17 अनुदेशों की ओर से प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण मेंं उप शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप ने कहा कि अनुदेशक बच्चों को शिक्षा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों की तरह शिक्षा दी जाए। कहा कि केंद्रों को सुचारु रूप से नियमित चलाया जाए। केंद्रों के बच्चों नए सत्र से बच्चों का नजदीकी सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि, केंद्रों के बच्चे अच्छे ढंग से पढ़कर अपना कॅरियर बना सकें।
इस दौरान अनुदेशकों की ओर से भी अपनी मांगाें को उप शिक्षा अधिकारी के सामने रखा गया। कहा कि अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाए, केंद्र का समय 9 माह से बढ़ाकर 11 माह किया जाए। इस मौके पर अनुदेशक लोकेश कुमार, नमित, इम्तियाज, सतीश कुमार, देवेंद्र बिष्ट, मतलूब, प्रीतम, बबीता पाल, गुलनाज, शमशाद आदि मौजूद रहे।