फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Instructions to complete all work before November

हरिद्वार कुंभ : नवंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं और कार्य पूरे करने के निर्देश

Fri, 09 Oct 2026 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete all work before November
पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने आरक्षित मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाइन व यातायात लाइन का जायजा लिया। उन्होंने नवंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं और कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकुल मैदान-2 में प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरिराम इंटर कॉलेज कनखल मैदान में प्रस्तावित यातायात लाइन में कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने इन स्थानों पर चल रहे भूमि समतलीकरण और साफ-सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकुल मैदान-2 स्थित मुख्य पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद की जाएं। इसके अलावा यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए उन्होंने बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिराम इंटर कॉलेज मैदान स्थित यातायात पुलिस लाइन के कार्यों को भी नवंबर से पहले पूरा करने को कहा गया। इन कार्यों में टेंट आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी भी उन्होंने ली। निरीक्षण के दौरान कुंभ मेला में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधा देने से व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed