{"_id":"56f6d6784f1c1baf2af150ce","slug":"instructions-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता बरतने के निर्देश
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। प्रदेश में चल रही राजनीतिक अस्थिरता के चलते प्रशासन के कान खडे़ हो गए हैं। एहतियातन सभी मजिस्ट्रेटों और थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के निर्देश देने के साथ जिले में धारा 144 भी लागू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस के नौ विधायकों की ओर से राज्य सरकार से समर्थन वापिस लेने के बाद बनी परिस्थितियों के चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। प्रतिदिन कहीं जुबानी हमले किए जा रहे हैं तो कहीं धरना-प्रदर्शन और विरोध में मार्च निकाले जा रहे हैं। 28 मार्च को हरीश रावत को अपनी सरकार का बहुमत सिद्ध करना है। ऐसे में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता कहीं आपस में न उलझ जाएं। इस आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार देरशाम जिला प्रशासन की एक गोपनीय बैठक हुई। इसमें पूरे हालात पर चर्चा करने के साथ अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी जीवन सिंह नग्नयाल ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी है। पूरी स्थिति पर जिले के आला अधिकारी नजर रखेंगे।
विज्ञापन