{"_id":"6a3e700572fd0b4c2f03422a","slug":"information-provided-on-changes-to-food-safety-regulations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150675-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फूड सेफ्टी नियमों में बदलाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फूड सेफ्टी नियमों में बदलाव की दी जानकारी
Fri, 26 Jun 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
- हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन की बैठक में अधिकारियों ने दूर की व्यापारियों की शंकाएं
हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा नियमों में हाल ही में हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने की। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, फूड सेफ्टी अधिकारी पवन और कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े नए नियमों और वर्ष 2026 में लागू हुए संशोधनों की जानकारी देते हुए उनके पालन के तरीके समझाए। बैठक में डिस्ट्रीब्यूटरों ने कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और नियमों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री सुनील अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अवितेश गुप्ता, संदीप वैष्णव, तरुण भाटिया, अतुल गोयल, संजय बजाज, कैलाश धाम, दीपांकर चक्रपाणि, ऋषिलाल हंस, शलभ गोयल, प्रमोद तनेजा, सचिन गोयल, वरुण मेहता, चंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।