{"_id":"6138f8038ebc3e887a34dd79","slug":"inflation-and-corruption-increased-due-to-wrong-policies-kothiyal-haridwar-news-drn389824313","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल कोठियाल ने युवाओं को दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल कोठियाल ने युवाओं को दिलाई सदस्यता
विज्ञापन
ललतारौ पुल स्थित सेवा समिति हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट नितिन गुप्ता के संयोजन में सैकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड के शहीदों के सपनोें को साकार नहीं किया जा रहा है। परेशान जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है। एडवोकेट सचिन बेदी और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि जनता से मिल रहे समर्थन के चलते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत निश्चित है।
नितिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने भी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान नीरव शर्मा, देवी शरण भारद्वाज, अभय भारद्वाज, शिवम, मयंक, विवेक, धु्रव, अभिनव, हिमांशु, अभिनव शर्मा, गौरव गुप्ता, गौरव वर्मा, आशीष शर्मा, कपिल अरोरा, सनिल असीजा आदि मौजूद रहे।