{"_id":"61a13acd7057cc4a71057447","slug":"indian-constitution-is-the-soul-of-the-country-haridwar-news-drn3971616103","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देश की आत्मा है भारतीय संविधान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देश की आत्मा है भारतीय संविधान’
विज्ञापन
संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों शपथ दिलवते पुलिस अधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान दिवस पर शहर से लेकर देहात तक कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन करके उसके अंतर्गत मिले अधिकारियों का पालन करने के साथ कर्तव्य निभाने की शपथ ली गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और हर किसी को जीने का अधिकार देता है। इसलिए देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान में दिए गए अधिकारों का सद्पयोग करने साथ कर्तव्यों का पालन करे।
संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस लाइन, जिला जेल, यातायात पुलिस लाइन, अग्निशमन कार्यालय, थानों व कोतवालियों में कर्मचारियों को संविधान को और मजबूती प्रदान की शपथ दिलाई गई। एसएसपी डॉ. योंगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संविधान का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है। एसएसपी ने कहा कि हम भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे।
जिला कारागार में जिला जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने जेल कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि अनेकता में एकता की मिशाल है भारत का संविधान। इस दौरान एसपी क्राइम प्रदीप कुमार राय, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सदर डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, सीओ ज्वालापुर रेखा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------
मौलिक अधिकारों कर रक्षा करता है संविधान : रविंद्रपुरी
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। संविधान दिवस की बधाई भी दी।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर वर्ष 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। आज के दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि संविधान ने सबको बराबरी का अधिकार दिया है। संवाद
------------
महिला डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस मनाया
महिला विद्यालय डिग्री कालेज सती कुंड कनखल में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने संविधान को भारत की आत्मा की संज्ञा दी। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को स्मरण कर भारत निर्माण में महान उपलब्धि बताया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका के बारे में बताया। प्राचार्या गीता जोशी ने संविधान की विशेषताओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. शशी प्रभा, डॉ. निभा राठी, यासमीन अमीर, डॉ. प्रीति आत्रेय, डॉ. निभा राठी, डॉ. सुमन चावला आदि मौजूद रहे।
---------------
संविधान के अनुरूप आचरण की ली शपथ
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में छात्रों एवं शिक्षकों ने संविधान द्वारा निर्देशित आचरण और व्यवहार के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। संचालन डॉ. लोकेश जोशी और डॉ. सुयश भारद्वाज ने किया। संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज मदान ने छात्रों को संविधान की भूमिका और उपयोगिता बताते हुए संविधान के अनुरूप आचरण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. मुरली मनोहर तिवारी, डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. विवेक गोयल, डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. अजय कुमार, गजेंद्र सिंह रावत, ऋषि कुमार प्रजापति और विकास देशवाल उपस्थित रहे। मा.सि.रि.
----------------
डॉ. आंबेडकर के विचारों को जीवन में उतारना होगा
हरिद्वार। भेल अनुसूचित जाति इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। भेल सेक्टर 1 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में सर्वप्रथम डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के पूर्व सदस्य डॉ. सुमेर चंद रवि ने कहा कि खुशहाली, सम्मान एवं प्रेम का जीवन जीने के लिए भीमराव आंबेडकर के विचारों को जीवन में उतारना होगा। पंजाब हाईकोर्ट के वकील सुदेश बुर्चा ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान का मसौदा महात्मा बुद्ध के धम्म पंचशील को ही भारत का संविधान के प्रस्तावना में रखा है। प्रस्तावना भारत के संविधान की आत्मा है जिसे छेड़ा नहीं जा सकता और ना बदला जा सकता है। अध्यक्षता ब्रह्मपाल सिंह और रवि कांत बंधु ने की। इस दौरान सीपी सिंह, राजेंद्र श्रमिक, आरयू प्रसाद, संत कुमार, भान पाल सिंह, जयपाल सिंह, पीएल कपिल, जगपाल सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
--------------------
संविधान बचेगा तभी देश बचेगा : हरीश
- पूर्व मुख्यमंत्री तेलीवाला गांव में कार्यक्रम में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। विधानसभा ज्वालापुर के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तो देश बचेगा।
कांग्रेसी नेता भूप सिंह ने कहा कि आज संविधान खतरे में है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार देश को लूटने का काम कर रही हैं। भाजपा के राज में देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से छेड़छाड़ का काम कर रही है। सरकार आरक्षण को खत्म करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नही होने देगी। इस मौके पर तिरतपाल रवि, बालेश्वर सिंह, जान आलम, सेवाराम, जोधराम सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-------------------
आजाद नागरिक की भावना का अहसास कराता है संविधान
हरिद्वार। श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास ने कहा है कि भारतीय संविधान हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक होने की भावना का अहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं।