फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   India is a legacy of knowledge-science wealth: Tyagi

भारत ज्ञान-विज्ञान रूपी संपदा की विरासत: त्यागी

Wed, 06 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
India is a legacy of knowledge-science wealth: Tyagi
गुरुकुल कांगड़ी विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के दयानंद स्टेडियम परिसर में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी में खेलों के विकास में भारतीय ज्ञान-विज्ञान के योगदान पर चर्चा हुई। भारतीय हॉकी फेडरेशन के पूर्व कोषाध्यक्ष जयनारायण त्यागी ने कहा कि भारतज्ञान-विज्ञान रूपी संपदा की अभूतपूर्व विरासत है। जीवन को प्रेरणादायक एवं मूल्य परक बनाए रखने के लिए ज्ञान की गौरवशाली परंपराओं को आत्मसात करने की जरूरत है। युवाओं को विशेषकर खिलाड़ियों को इसके महत्व को समझकर लक्ष्य को तय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने कहा कि अनुशासित जीवन खेल में जरूरी है। बिना समर्पण भाव पैदा नहीं हो सकता है। विभाग मे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि खेलों में हारने वाले को जीतने के लिए और जीतने वाले को हार का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हार की स्थिति मनोविकार को जन्म देती है। कार्यक्रम में एमपीएड, बीपीएडऔर बीपीईएस के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रणवीर सिंह, कनिक कौशल, संतोष रॉय, अश्वनी कुमार, दीपक प्रकाश, अंकुर ,यशवन्त सिंह, सिकंदर रावत, अरुण कुमार नागर उपस्थित रहे। संचालन कनिक कौशल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed