{"_id":"6117fd9a8ebc3ee0471a9203","slug":"indecency-case-against-doctor-and-assistant-haridwar-news-drn387532768","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर व अटेंडेंट पर अभद्रता का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर व अटेंडेंट पर अभद्रता का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और उनके सहायक के खिलाफ युवक ने अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक जज कालोनी रोशनाबाद निवासी संदीप सिंह भंडारी ने शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पत्नी पल्लवी मखलोगा के हाथ दर्द का इलाज कलाशील आर्थो एवं एक्सीडेंटल केयर अस्पताल शिवालिक नगर से चल रहा है। संदीप का कहना है कि 13 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में पट्टी खुलवाने गया था। रिसेप्शन पर बैठी एक महिला ने अस्पताल के अंदर कमरा नंबर पांच में जाने को कहा।
संदीप का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ कमरे के अंदर जाने लगे तो अस्पताल में मौजूद अस्पताल के कर्मचारी दीपक ने कमरे के अंदर जाने से रोक दिया। रिसेप्शन पर बैठी महिला से आग्रह किया तो उसने कहा कि अंदर सिर्फ मरीज ही जाएंगे। इसके बाद संदीप ने डॉ. अनंत जैन से भी इस बारे में आग्रह किया। जिस पर डॉक्टर अनंत जैन ने कहा कि कोविड नियमों के कारण अंदर नहीं जा सकते। संदीप ने इसके बाद डॉक्टर अनंत जैन को कहा कि अस्पताल के स्टाफ वालो ने तो कोई मास्क नहीं पहन रखा है। इस बात को लेकर विवाद हो गया। संदीप का कहना है कि डॉक्टर ने उसे अशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि संदीप की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।