फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Income tax action against pharma company continued for the second day

Haridwar News: दूसरे दिन भी जारी रही फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स की कार्रवाई

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Income tax action against pharma company continued for the second day
हरिद्वार। सिडकुल में एक नामी फार्मा उद्योग के कई प्लांटों में दूसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। बुधवार की सुबह से छापा मारने के बाद से टीमों ने कंपनी के अंदर ही डेरा डाल रखा है। तमाम रिकॉर्डों को खंगाला जा रहा है। कंपनी में पहुंचे कर्मचारियों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया और अंदर मौजूद कर्मचारियों को भी बाहर आने की इजाजत नहीं मिली। अंदर ही उनकी व्यवस्था की गई। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर बिल्कुल भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों की टीमें हरिद्वार पहुंची थी। दिल्ली-देहरादून से आई टीमों ने रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय से पुलिस फोर्स की टीमें साथ लेने के बाद एक नामी फार्मा कंपनी के अलग-अलग प्लांटों पर छापा मारा था। तमाम कर्मचारियों की कंपनी से छुट्टी कर दी गई थी जबकि मुख्य कर्मचारियों को नहीं जाने दिया गया। देर रात तक आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी रही। तमाम रिकॉर्डों को खंगालते हुए कब्जे में लेती रही। इसके बाद पूरी रातभर कार्रवाई चलती रही। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह जब काफी संख्या में कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी दिनभर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी रही। गेट के बाहर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अंदर कार्रवाई के चलते उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिला है। अंदर भी पहले से ही तमाम कर्मचारी हैं, जिन्हें बाहर नहीं आने दिया गया है और अंदर ही खान-पीन की व्यवस्था की गई। उनके फोन भी जमा किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed