{"_id":"6562463975e08cb480007234","slug":"in-view-of-the-crowd-of-devotees-the-police-has-issued-haridwar-news-c-5-1-drn1031-294941-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल, आज शाम से बंद रहेगी भारी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल, आज शाम से बंद रहेगी भारी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
I- कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान
I
I
I
I- पार्किंग और बाहर से आने वाले वाहनों का रूट किया निर्धारितI
सोमवार को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। आज रविवार की शाम छह बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। अगले दिन सोमवार की रात 10 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात व्यवस्था का पालन कराने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात अजय गणपति कुंभार ने बताया कि स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। सभी यातायात निरीक्षकों सहित सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Iयह यातायात व्यवस्था रहेगी लागूI
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर कोर चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां उन्हें अलकनन्दा-दीनदयाल पंतद्वीप-चमगादड़ टापू ढाबा से होते हुए गुरुकुल कांगड़ी से होकर शंकराचार्य चौक पहुंचेंगे।
यातायात का दबाव बढ़ने पर बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन भगवानपुर, सालियर, बिझौली चौक, नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू पर खड़े होंगे।
विज्ञापन
नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू और बड़े वाहनों को नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्क किया जाएगा।
देहरादून व ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों को देहरादून, ऋषिकेश-नेपाली फार्म, रायवाला दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग भेजा जाएगा।
सिडकुल व शिवालिक नगर की ओर से स्नान, हरिद्वार आने वाले वाहन सिडकुल व शिवालिकनगर चौक-भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग, दिल्ली की तरफ से आने वाली पर्यटक बसों ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान/सेफ पार्किंग/हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।