{"_id":"5880f58d4f1c1b701befe2b6","slug":"in-the-first-day-of-training-30-officers-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग में पहले दिन 30 अधिकारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग में पहले दिन 30 अधिकारी नदारद
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएचईएल स्थित सभागार में तीन दिन तक चलने वाले पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में पहले दिन 20 पीठासीन व 10 मतदान अधिकारियों नदारद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने नदारद रहने वालों को 20 और 21 जनवरी को होने वाले प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए। शामिल नहीं होने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए बीएचईएल सभागार में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों प्रशिक्षण दिया। मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि रूट चार्ट और बूथ चार्ट पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीठासीन अधिकारी की डायरी का गहनता से अध्ययन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी यदि शुक्रवार और शनिवार के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रशिक्षण प्रभारी डा. राजेश उपाध्याय और अखिलेश शुक्ला ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम द्वारा किए जाने वाले कार्यों व ईवीएम, वीवी पैट के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मॉकपोल एवं क्लोज, रिजल्ट, क्लीयर (सीआरसी) के बारे में भी जानकारी दी गई। रानीपुर विधानसभा में प्रथम बार वीवी पैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम डा. ललित नारायण मिश्रा, डा. नरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।