{"_id":"6850629b7cc825bb530617a9","slug":"in-the-election-of-delegates-the-deceased-was-made-the-proposer-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-134293-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डेलीगेट के चुनाव में मृतक को बना दिया प्रस्तावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डेलीगेट के चुनाव में मृतक को बना दिया प्रस्तावक
विज्ञापन
हरिद्वार। गन्ना विकास समिति के चुनाव में डेलीगेट के एक प्रत्याशी की ओर से तो नामांकन पत्र में मृतक को ही प्रस्तावक बना दिया, जबकि, दूसरे प्रत्याशी के अनुमोदक के हस्ताक्षर में ओवरराइटिंग पाई गई। चुनाव अधिकारी ने दोनों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए।
ज्वालापुर गन्ना विकास समिति के डेलीगेट के 81 पदों पर 109 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि चांदपुर से डेलीगेट का चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र की ओर से बनाए गए अनुमोदक के हस्ताक्षर में ओवरराइटिंग है। जिससे अनुमोदक के हस्ताक्षर संदेहास्पद होने पर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर कर दिया गया।
खेलड़ी गांव की महिला प्रत्याशी सोमवती प्रत्याशी ने तो एक व्यक्ति को अपना प्रस्तावक बनाया। जब जांच की गई तो प्रस्ताव मृतक पाया गया। इस वजह से सोमवती के नामांकन पत्र को भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अब जांच के बाद डेलीगेट के 107 नामांकन पत्र रह गए हैं। समिति चुनाव में 8963 मतदाताओं की ओर से मतदान कर प्रतिनिधियों को चुना जाएगा। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 20 जून को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू कर दी जाएगी। उसी दिन विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।