फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In support of Congress mayor candidate Amresh Baliyan

Haridwar News: कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश बालियान ने किया जनसंपर्क

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
In support of Congress mayor candidate Amresh Baliyan
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने वार्ड आठ गऊघाट बाजार में बाइक रैली निकाली। नगर कोतवाली स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई बाइक रैली मोती बाजार, हरकी पैड़ी, अपर रोड से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन




इसके साथ मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने वार्ड 11 श्रवण नाथ नगर में राजीव भार्गव, वार्ड 13 मायापुर में रेखा रानी, वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में तजकिर, वार्ड 50 मैदानियान में नीलोफर अंसारी, वार्ड 52 अहबाब नगर में अवधेश कुमार, वार्ड 53 विष्णुलोक में पार्षद प्रत्याशी अमित चंचल के साथ जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कहा कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग कांग्रेस को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। वह जो भी वादे करती है उसे पूरा नहीं करती। विपक्ष जनता की आवाज होती है और भाजपा उसको दबाने का कार्य करती है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, इशिता सेढा, चोखे लाल, एड अरविंद शर्मा, वरुण बालियान, लता जोशी, सागर बत्रा, विपिन खन्ना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed