शांतिकुंज में सेवादार ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज में बृहस्पतिवार शाम एक सेवादार ने फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। मृतक मूल रुप से उड़ीसा का निवासी था। पुलिस ने शव को मोरचरी भेजा है। बुधवार शाम करीब पौने छह बजे शांतिकुंज से पुलिस को सूचना दी गई कि उनका एक सेवादार शौचालय से बाहर नहीं निकल रहा है। सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जैसे तैसे दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया देखा कि उसका शव धोती के बने फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन नेता 27 पुत्र सुकदेव निवासी गांव खुडक नौरनपुर उड़ीसा के रुप में हुई। बताया कि वर्ष 2010 से वो सेवादार था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। न ही कोई सुसाईड नोट मिला है। परिजन को सूचना दे रहे है।