फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In Jwalapur Kotwali area, the police and the Ayurvedic

Haridwar News: जिस कंपनी में काम करता था उसी की बना रहा था नकली दवा, गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
In Jwalapur Kotwali area, the police and the Ayurvedic
I ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, भारी मात्रा में दवाएं व सामग्री बरामद
विज्ञापन

I

Iशिकायत पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी व पुलिस टीम ने मारा छापाI



ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और आयुर्वेदिक-यूनानी विभाग की टीम ने एक गोदाम में छापा मारकर अवैध तरीके से एक कंपनी के नाम पर नकली आयुर्वेदिक व यूनानी दवाएं बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कंपनी का ही कर्मचारी रहा है। नौकरी छोड़ने के बाद अवैध तरीके से कंपनी के नाम से बिना लाइसेंस दवाओं का निर्माण कर रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में यूनानी दवाएं व इन्हें बनाने वाली सामग्री भी बरामद की है।



पुलिस के अनुसार, शरीफी हर्बल बढेड़ी राजपूतान की तरफ से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय हरिद्वार में 15 मई को शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि कोई व्यक्ति उनकी कंपनी के नाम पर नकली दवाएं बनाकर बेच रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए 16 मई को कोतवाली ज्वालापुर को पत्र भेजकर जांच का अनुरोध किया गया था। इसके बाद मंगलवार को राज्य औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी देहरादून के आदेश पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निरंजनपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कौशिक ने टीम बनाई। विभागीय टीम व पुलिस उपनिरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने टीम के साथ अहबाबनगर में एक गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर मिले फिरोज अंसारी पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर से पूछताछ की। उसने खुद को औषधि निर्माता बताया, लेकिन औषधि निर्माण के लिए आवश्यक किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। घर की तलाशी लेने पर 16 पेटी हलवा फौलादी, छह पेटी मेडिसिन रैपर, दो बोरी कच्चा माल, 20 कट्टे खाली प्लास्टिक डिब्बे और कैप्स, एक पेटी मेडिसिन लेबल, दो गैस सिलिंंडर, तीन हांडी और एक पिसाई मशीन बरामद हुई है। आरोपी फिरोज शरीफी हर्बल कंपनी में ही काम करता था। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद अहबाबनगर में गोदाम किराये पर लेकर खुद दवाएं बनाकर लोगों को बेचने लगा। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed