{"_id":"580e5e864f1c1bcf75bc2e94","slug":"in-a-diwali-party-crowd-restless-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दीवाली मिलन में भीड़, कांग्रेस बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दीवाली मिलन में भीड़, कांग्रेस बेचैन
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाजपा के दीपावली मिलन कार्यक्रम में भीुड़ जुटने के बाद कांग्रेसजनों के माथे पर बल पड़ गए हैं। वे अब इससे भी ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारियों में जुट गए है।
विज्ञापन
कांग्रेस का विधानसभा हरिद्वार क्षेत्र में कनखल में दीपावली मिलन समारोह 26 अक्तूबर को होगा। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता प्रयास में जुट गए हैं। इससे पहले भाजपा का हरिद्वार विधानसभा का कार्यक्रम प्रेमनगर आश्रम में हो चुका है। जिसमें भारी भीड़ जुटने से विपक्षी दलों में हलचल है। अब कांग्रेसियों में इसी तरह का कार्यक्रम करने के लिए ताकत लगानी शुरू कर दी है। हरिद्वार विधानसभरा से कांग्रेस से चुनाव मैदान में दावेदारी जता रहे नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी तैयारियों में जुटे हुए है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि भाजपा के विधायक ने 15 वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की कमाई की है। मिठाई के नाम पर जनता को एकत्रित किया गया। वहां पर मची मारामारी और मारपीट जैसा कार्यक्रम वे नहीं करना चाहते। लेकिन कार्यक्रम में भाजपा के कार्यक्रम से अधिक कुर्सी लगी होगी।
विज्ञापन