फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ima movement pospond

आईएमए का आंदोलन स्थगित

Fri, 13 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 13 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से 16 नवंबर से प्रस्तावित देशव्यापी सत्याग्रह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी आईएमए रुड़की शाखा के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र कौशिक और सचिव डा. विकास त्यागी ने दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ आईएमए प्रतिनिधियों की हुई बैठक में छह सप्ताह में सकारात्मक निर्णय होने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 बैठक में मंथन के बाद आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य, संयुक्त सचिव कानून, संयुक्त सचिव गृह, संयुक्त सचिव उपभोक्ता के अतिरिक्त आईएमए के तीन सदस्यों और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के एक सदस्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार के इस कदम को चिकित्सकों की जीत बताया है। मालूम हो कि इससे पहले करीब 50 हजार चिकित्सकों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन की तैयारी की थी। इसके तहत 16 नवंबर को चिकित्सकीय सेवा से अलग रहने का निर्णय लिया गया था।

 चिकित्सकों की मांगों में पीसी पीएनडीटी एवं क्लीनिकल एस्टेबिलिशमेंट एक्ट में संशोधन, क्षतिपूर्ति की अधिकतम सीमा का निर्धारण, झोला छाप डाक्टरों पर रोक लगाना और स्वास्थ्य का बजट बढ़ाने की मांग शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed