फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Illegal gas refilling racket busted, one accused arrested

Haridwar News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Illegal gas refilling racket busted, one accused arrested
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस, आपूर्ति विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके से 10 घरेलू सिलिंडरों को बरामद करते हुए एक वाहन को जब्त कर लिया। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी प्रशांत कुमार निवासी झाझरा जीतना जिला मोतिहारी बिहार, हाल अंतरिक्ष सिटी अपार्टमेंट सिडकुल का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस की संभावित किल्लत और कीमतों में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध तरीके से घरेलू सिलेंडरों की रिफिलिंग कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को लगातार छापे मारने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को खुफिया सूचना मिलने पर सिडकुल क्षेत्र स्थित अंतरिक्ष सिटी अपार्टमेंट और उसके पीछे रावली महदूद इलाके में छापा मारा गया।
विज्ञापन

यहां एक मकान और खाली मैदान में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग और भंडारण किया जा रहा था। पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 10 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी प्रशांत कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में इस तरह गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग बेहद खतरनाक है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed