{"_id":"5f6e2edb8ebc3e9be04ea6d2","slug":"if-there-is-a-symptom-of-corona-press-one-if-no-medicine-is-found-haridwar-news-drn35717894","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण है तो एक, दवा नहीं मिली तो दो दबाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के लक्षण है तो एक, दवा नहीं मिली तो दो दबाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपको कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं तो एक, मेडिकल इमरजेंसी है तो दो और दवाई नहीं मिली तो तीन दबाएं। जी हां इसी तर्ज पर जिला प्रशासन का कोरोना कस्टमर केयर नंबर काम करने वाला है और आपको अब किसी भी तरह की मदद के लिए अधिकारियों के फोन नहीं मिलाने पड़ेंगे। आपकी तरफ से डायल किया गया कस्टमर केयर का नंबर आपसे कोरोना से संबंधित छह सवाल करेगा और आपकी समस्या का समाधान भी होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हरिद्वार जिला प्रशासन कोरोना कस्टमर केयर की इस महत्वकांक्षी योजना को दो अक्तूबर को लांच करने जा रहा हैं। संबंधित मरीज की दी जाने वाली जानकारी कंप्यूटर में फीड होने के साथ ही मेडिकल इमरजेंसी मिलने में देरी नहीं होगी।
कोरोना संक्रमण के चलते होम आइसोलेट होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनकी निगरानी कर पाना मुमकिन नहीं हो रहा है। होम आइसोलेट व्यक्ति को मेडिकल इमरजेंसी या दवा ना मिलने आदि शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) की मदद से कोरोना कस्टमर केयर का फार्मूला लाए हैं, ताकि होम आइसोलेट को तमाम सुविधाएं मिल जाए। होम आइसोलेट लोगों को रोजमर्रा कोरोना कस्टमर केयर से कॉल आएगी, जिसमें पहले से फीड छह सवाल किए जाएंगे। यह सवाल कोरोना के लक्षण, मेडिकल इमरजेंसी, दवा, आक्सीजन लेवल आदि से जुड़े होंगे। होम आइसोलेट व्यक्ति को सवाल के हिसाब से एक से लेकर छह नंबर दबाने होंगे। यह पूरी जानकारी कंप्यूटर में फीड हो जाएगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इस पर करीब दो माह से काम कर रहे थे। अब दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर इसे लांच करने की तैयारी है। प्रदेश में अपने तरह का यह पहला प्रयोग है।
-------------
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच होम आइसोलेट लोगों से अब कोरोना कस्टमर केयर के माध्यम से बात होगी। कॉल के साथ कंप्यूटर में फीड आवाज में हर किसी से छह सवाल किए जाएंगे। यदि किसी को मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत होगी तो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में मानवीय लापरवाही की आशंका भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। दूसरा जवाबदेेही तय करना आसान हो जाएगा। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। गांधी जयंती पर इस लांच करने की योजना हैं।
विज्ञापन
- सी रविशंकर, जिलाधिकारी
--------
क्या है आईवीआरएस
इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सूचना के आदान प्रदान की एक स्वचालित टेलीफोन प्रणाली है, जो जानकारी एकत्रित करके उपलब्ध सेवाओं के अनुसार प्राप्तकर्ता को कॉल प्रेषित करता है। पूर्व में दर्ज की गई आवाज प्रतिक्रियाओं को प्रदान करने के अलावा संवाद को रिकार्ड भी कर सकता है।