{"_id":"5f4551158ebc3eabed24c6ef","slug":"if-the-government-of-the-traders-did-not-help-they-will-protest-in-the-elections-haridwar-news-drn3541689174","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सरकार ने नहीं की मदद तो चुनाव में करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सरकार ने नहीं की मदद तो चुनाव में करेंगे विरोध
विज्ञापन
प्रदेश व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कुंभ मेला विधिवत करने की मांग उठाई है। कुंभ का आयोजन नहीं होने पर आर्थिक मदद मांगी है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मदद नहीं की तो आने वाले चुनावों में विरोध करेंगे। इतना ही नहीं पोल खोल अभियान चलाने का फैसला लिया है।
मंगलवार को शिवालिकनगर में आहूत रानीपुर विधानसभा व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मंदी की मार झेल रहे व्यापारी अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि कुंभ मेला ना हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम और कांवड़ यात्रा नहीं होने से व्यापारी आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की मदद करना तो दूर वार्ता तक नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल व्यापारियों की आर्थिक सहायता करनी चाहिए।
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी पूरी तरह मेलों पर निर्भर रहता है और पिछले लगभग एक साल से कोई मेला हरिद्वार में नहीं हुआ है। सरकार को अब व्यापारियों की पीड़ा को समझना चाहिए। रानीपुर महामंत्री मन्मथ भाटिया, सचिव अनुराग निगम ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, शुभम, अंशुल, अरुण गोयल, बाबू, विजय कुमार, राजीव कुमार, रवींद्र उनियाल, अमर, नितिन, शिवदत्त शर्मा, विपिन कुमार, राजेश कुमार, गौरव, पंकज, विमल, अरविंद चौधरी, संजीव कुमार आदि शामिल हुए।