फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If needed, registration will be done in three shifts, 25 workers will be deployed

Haridwar News: जरूरत पड़ी तो तीन शिफ्ट में होगा पंजीकरण, तैनात होंगे 25 कर्मी

Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
If needed, registration will be done in three shifts, 25 workers will be deployed

विज्ञापन



हरिद्वार। चारधाम यात्रा सीजन को सरल, सुगम व व्यवस्थित तरीके से संचालन के लिए जिलाधिकारी ने विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले से तैयारी कर लें, यदि जरूरत पड़ी तो इस बार तीन शिफ्ट में पंजीकरण होगा। साथ ही उन्होंने प्रत्येक शिफ्ट में 25 कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण केन्द्र खोला जाएगा। पंजीकरण केंद्र की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था चाक चौबंद करने निर्देश दिए।
विज्ञापन




जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऋषिकुल मैदान, नारसन ,चमगादड़ टापू और बैरागी कैंप में साइन बोर्ड लगाएं। इससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को यात्रा की तैयारियों में लपरवाही के प्रति भी सजग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------



मीरा रावत को मिली अहम जिम्मेदारी

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चारधाम यात्रा तथा आपदा के तहत कंट्रोल रूम के लिए उन्होंने केंद्रीकृत व्यवस्था करने और सभी पार्किग स्थलों, ऋषिकुल मैदान सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम व आपदा कंट्रोल रूम का नंबर जगह-जगह चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीकृत कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत को दी।




------------------

खाद्य सुरक्षा विभाग करेगी कार्रवाई



जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जहां यात्रा सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से समय-समय पर विशेष रूप से औचक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विभिन्न होटलों, ढाबों, रेस्टोरेन्ट आदि में रेट लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख धर्मशालाओं में रुकने की क्षमता, व्यवस्था की जानकारी के साथ ही धर्मशालाओं के मोबाइल नंबर भी पार्किंग स्थलों, ऋषिकुल मैदान में चस्पा कराने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने यात्रा के दौरान संचालित होने वाले चेक पॉइंट और होल्डिंग प्वाइंट के साथ ही यात्रा रूट की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी होल्डिंग प्वाइंट और ऋषिकुल मैदान में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग में होने वाली ठगी को रोकने के लिए हर प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed