फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If Aparajita women become aware of self-defense, there will be fear among the anarchists: Nisha Yadav

आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होंगी अपराजिताएं तो अराजक तत्वों में रहेगा भय : निशा यादव

Sat, 25 Apr 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 25 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
If Aparajita women become aware of self-defense, there will be fear among the anarchists: Nisha Yadav
- डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

- वक्ताओं ने आत्मरक्षा के तरीके बताने के साथ कार्यक्रम में छात्राओं को अन्य अपराधाें के प्रति किया सचग
हरिद्वार। डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा निशा यादव ने बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा के तरीके और उत्पीड़न से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि अपराजिताएं आत्मरक्षा के तरीके जानेंगी तो इससे अराजक व आपराधिक तत्वों में भय बना रहेगा। पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा निशा यादव ने छात्राओं को अन्य प्रकृति के अपराधों के प्रति जागरूक रहने और युवावस्था की गलतियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय है लेकिन जागरूकता कार्यक्रम एक बेहतर पहल है। उन्होंने अपराजिता जैसे कार्यक्रमों को उन लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण बताया जिनके साथ अपराध होने की आशंका अधिक होती है। निशा यादव ने कहा कि पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है और थाना स्तर पर महिला हेल्पलाइन, साइबर और घरेलू हिंसा के लिए नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने इन नंबरों पर कॉल करके पूर्ण सहयोग लेने का आह्वान किया।
--------------
संवाद के दौरान छात्राओं ने मुखरता से रखी अपनी समस्याएं
हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याएं खुलकर साझा कीं। कुछ छात्राओं ने कॉलेज आते-जाते समय होने वाली घटनाओं की जानकारी भी दी। पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से नोट करते हुए श्यामपुर थाना से मौजूद महिला हेल्पलाइन की सब इंस्पेक्टर रचना को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि औचक छापेमारी कर गलत हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने अपना सीयूजी नंबर व अन्य हेल्पलाइन नंबर साझा करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर छात्राएं सीधे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

----------------------

सवालों के जवाब देकर छात्राओं ने जीते पुरस्कार

कार्यक्रम में सवालों का सही जवाब देने वाली छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत किया गया। अंबिका, मानसी चौहान, रूबी यादव, रितु, भव्या, मंशा, दीक्षा और आयुषी ने पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्हें मुंशी प्रेमचंद के कहानी संग्रह बड़े भाई साहब, सफल अपराजिताओं पर आधारित संग्रह मंजिलें और भी हैं और बच्चों के सरल खेल से जुड़ी पुस्तकें प्रदान की गईं। पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव और कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर भावना चौहान ने किया, जबकि प्राचार्य रचना गुप्ता, प्रो. डॉ. श्रुति, डाॅ. चेतना, डॉ. तान्या, नीता ध्यानी, चित्रा, जया, हिमानी पाल, मेघना, पूजा, पिंकी पाल सहित कई शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed