फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hundreds of people reached stadium in UP, administration surprised

यूपी के सैकड़ो लोग पहुंच गए स्टेडियम, प्रशासन अचंभित

Thu, 14 May 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of people reached stadium in UP, administration surprised
भल्ला स्टेडियम के बाहर धरना देते यूपी ,बिहार और दिल्ली के लोग । - फोटो : HARIDWAR
उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने घर भेजने की उम्मीद में भल्ला स्टेडियम के बाहर डेरा डाल दिया है। यहां एकत्र हो रहे लोगों को पुलिस ने वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन वह विरोध में धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार की तरह यूपी सरकार को भी यहां बसें भेजनी चाहिए। यहां के जिला प्रशासन को यह बात यूपी सरकार तक पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह को भल्ला स्टेडियम में भगवानपुर, झबरेड़ा, सिडकुल, लक्सर आदि औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिक यहां पहुंच गए। इसके अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और देहरादून से भी पैदल आए लोग यहां एकत्र हो चुके हैं। इनमें अधिकांश बांदा, शाहजहांपुर, बलिया, देवरिया, अमेठी, बस्ती आदि जनपदों के हैं। इन लोगों ने स्टेडियम में अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इससे वे आक्रोशित होकर बाहर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोग विरोध जताते हुए धूप में बैठ गए। घंटों तक प्रदर्शन करने के दौरान उनके बीच में कोई नहीं पहुंच सका। रविराज, संजीव कुमार, सचिन, अनिल अमेठी, शैलेश, महेश, विक्रम, गीता आदि का कहना है कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

अमेठी सांसद से लगा चुके हैं गुहार
अमेठी संसदीय क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद स्मृति ईरानी से गुहार लगाई है। मेल से भी संदेश भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed