फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Human heart can be changed only through spirituality: Maharaj

अध्यात्म से ही मानव का ह्रदय परिवर्तित हो सकता है : महाराज

Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Human heart can be changed only through spirituality: Maharaj
आध्यात्मिक गुरु व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जन्मोत्सव अनुयायियों ने सद्भावना सम्मेलन के रूप में मनाया। बीएचईएल में स्थित दशहरा मैदान श्री प्रेमनगर आश्रम की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा देश तो राम कृष्ण का है। इस देश में हमेशा अहिंसा की बात की गई है, शांति की बात की गई है। इसी राम कृष्ण के देश से बुद्ध, महावीर व अनेक संतों ने शांति की आवाज उठाई। वह आध्यात्मवाद की आवाज फिर से गूंजनी चाहिए, इससे सारा भूमंडल सुख व शांति से आगे बढ़े।
विज्ञापन




सतपाल महाराज ने कहा कि इस कलिकाल के अंदर, इस विषम परिस्थिति के अंदर एक भयानक विनाश का रोग लग गया है। इसका निदान केवल मात्र अध्यात्म ही है। अध्यात्म से ही मानव के हृदय का परिवर्तन संभव है। जब मानव का हृदय बदलेगा तो समाज में भाईचारा, सहिष्णुता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, सद्भावना आदि पल्लवित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि आज का मानव केवल तबाही मचाने में लगा हुआ है। आज हम कितना विनाश कर सकते हैं, वह विनाश करने की क्षमता हमारी शक्ति बन गई है, जबकि शक्ति तो उसे कहा जाता है जो कुछ अच्छा कर दे, जिससे मानव समाज का भला हो, जिससे मानव का हृदय परिवर्तन हो और सद्भावना समस्त वसुधा पर फैले।




कार्यक्रम से पूर्व सतपाल महाराज ने माता अमृता व अन्य विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संत-महात्माओं ने अपने विचार रखे। भजन गायकों ने महाराज को जन्मदिन की बधाई दी। मंच का संचालन महात्मा हरि संतोषानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed