{"_id":"67e2f2cbcce1469c880547f2","slug":"hospitals-refuse-to-provide-treatment-using-ayushman-card-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-130704-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए अस्पताल ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए अस्पताल ने किया किनारा
विज्ञापन
हरिद्वार। हृदय की मरीज के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड लगाने से एक अस्पताल से साफ मना कर दिया। इस मामले में मरीज के पति ने अस्पताल प्रशासन पर सरकारी योजनाओं से वंचित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ज्वालापुर निवासी भूषण गिरी ने बताया कि उनकी पत्नी हार्ट की मरीज है। मंगलवार को दिक्कत होने पर उन्हें रानीपुर झाल स्थित अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एडमिट करने की बात कही। पत्नी की हालत को देख डॉक्टरों की राय पर उन्होंने अपनी पत्नी को एडमिट की प्रकिया शुरू की। ज़ब उन्होंने एडमिट कराने के लिए आयुष्मान दिया तो अस्पताल कर्मियों ने इससे इलाज करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से बात की। उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन आयुष्मान न लगा कर उन्हें सरकारी योजना और लाभ से वंचित कर रहा है।