फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hospice of the young man killed in Delhi

धर्मशाला में दिल्ली के युवक की हत्या

Wed, 10 Aug 2016 12:16 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 10 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक धर्मशाला में दिल्ली के एक युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का संदेह फरार चल रहे युवक के दो दोस्तों पर ही है।

विज्ञापन

घटना खड़खड़ी श्मशान घाट रोड स्थित श्रीराम धर्मशाला में हुई। वारदात का पता मंगलवार सुबह तब चला जब धर्मशाला संचालिका सावित्री देवी छत पर गई। वहां दिल्ली के एक युवक बिज्जू उर्फ पंछी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वह पिछले कुछ माह से धर्मशाला में रह रहा था। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर एक टूटा हुआ डंडा भी मिला। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक बिज्जू मूल रूप से दिल्ली के दाबढोला थाना रनोत का रहने वाला था और घटना के बाद से ही धर्मशाला में रहने वाले उसके दोस्त मोनू और शंकर गायब हैं। ये शाम के वक्त एक साथ देखे गए थे।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि एक युवक शंकर मूल रूप से हरियाणा और मोनू दिल्ली के कश्मीरी गेट का रहने वाला है। मोनू का परिवार यहीं धर्मशाला में ही रहता है। परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। मृतक के सिर पर गहरी चोट है। बताया जाता है कि ये सभी एक साथ धर्मशाला की छत पर अक्सर नशा भी करते थे। सभी घुमंतू प्रवृति के हैं। फरार चल रहे दोस्तों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी गए है जेल
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक बिज्जू और मोनू का आपराधिक रिकार्ड भी है। ये वर्ष 2012 और 2013 में चोरी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। बिज्जू कुछ माह पूर्व ही दिल्ली से एक बार फिर यहां लौटा था।

शंकर नेपाली का नहीं कोई आईडी प्रूफ
पुलिस के लाख हाथ पांव पटकने के बाद भी सत्यापन को लेकर मकान मालिक गंभीर नहीं हैं। संदेह के घेरे में आए शंकर नेपाली का आईडी प्रूफ ही नहीं है। उसे वैसे ही कमरा किराए पर दिया हुआ था। अब धर्मशाला प्रबंधक के खिलाफ पुलिस जल्द ही पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।


नशे में थे धुत
यह बात सामने आई है कि, तीनों ही सोमवार देर शाम पूरी तरह से शराब के नशे में धुत थे और फिर वे छत पर चले गए थे। छत पर बाकायदा दरी भी बिछी हुई मिली। ये जानकारी फरार चल रहे मोनू की मां ने पुलिस को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed