{"_id":"69d65c1bf8e6ac2b5d0db316","slug":"honest-and-hardworking-workers-get-a-chance-in-the-congress-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-147182-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेस में मिलता है ईमानदार, कर्मठ कायकर्ताओं को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेस में मिलता है ईमानदार, कर्मठ कायकर्ताओं को मौका
Wed, 08 Apr 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
- यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से किया स्वागत
कांग्रेस में मिलता है ईमानदार, कर्मठ कायकर्ताओं को मौका
हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वगात किया गया। इनमें महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी, मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष वंश सौदाई, महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर व सार्थक ठाकुर, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस में ही ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित कायकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आने वाली एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने बीएलए के सहयोग से संबंधित बीएलओ से मिलकर निष्पक्ष मतदाता सूची बनवाने के लिए इमानदारी से काम करें, ताकि, वोट चोरी से बनने वाली भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सके। इस मौके पर संजय सैनी, विकास चंद्रा, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, रिंकू, आलोक कुमार, अनंत पांडे, सागर बेनीवाल, पवन गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, दीपक कोरी आदि मौजूद रहे।