फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Holly is the message of social harmony

सामाजिक समरसता का संदेश देती है होली

Mon, 21 Mar 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 21 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Holly is the message of social harmony
होली के रंग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र होली के रंग में डूबने लगा है। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होल्यार खूब झूम रहे हैं। इसके माध्यम से सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा  समिति की ओर से बाबा काली कमली वाली धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल गलाते हुए शुभकामनाएं दी।  कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अर्द्घकुंभ यातायात श्वेता चौबे ने कहा होली का पर्व भाईचारे और एकजुटता का  संदेश देता है। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश गौड़ और संचालन विकास तिवारी ने किया। इस असवर  पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी  पुरुषोत्तम शर्मा, महंत श्यामपुरी, डा. उमाकांत शर्मा, पार्षद अनिल मिश्रा  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विद्या मंदिर मायापुर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रांत संघचालक चंद्रपाल सिंह नेगी, दीपक  भारती, अनिल कुमार गुप्ता, अमित शर्मा, देशराज  शर्मा, भूपेन्द्र कुमार,  प्रवीण त्रिपाठी, संजीव दत्ता, विकास जैन आदि  मौजूद रहे। साईं कुटुंब समिति शिवालिकनगर में एक दूसरे को चंदन का तिलक  लगाकर होली मनाई। इस मौके पर कपिल, वंशिका, वीशू, आस्था, रीमा, पूनम कपिल,  विजय गुप्ता, अमित मेहता, सुरेश कुमार, अतुल, नितिन आदि शामिल हुए। भाजपा  के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा जगजीतपुर कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम  किया। जिसमें देवेंद्र प्रधान, रंजना वालिया, धर्मेँद्र चौहान, मैसो देवी,  संजना शर्मा, चंद्रकिरण सिंह, वीर प्रताप आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो समाचार ....
प्रेस क्लब में जमकर हंसी ठिठोली
हरिद्वार।  प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में हंसी ठिठोली के खूब बिखरे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शांतिकुंज के साधकों  ने होली के गीत प्रस्तुत कर माहौल को होली के रंगों से सरावोर कर दिया।  प्रेस क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  क्लब के अध्यक्ष प्रो. पीएस चौहान ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला  कांग्रेस की नगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने पतियों पर हास्य व्यंग्य  प्रस्तुत कर पति को काबू में रखने के तरीके बताए। कौशिक आर्ट ग्रुप, दीप  माला से जुड़े और पत्रकारों के बच्चों ने भी बेहतर प्रस्तुति देकर दर्शकों  का मन मोह लिया। संचालन पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष ने किया। इस मौके पर  राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, कौशल सिखौला, पूनम भगत,  एनयूजे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष एसएस जायसवाल,  महामंत्री श्रवण झा, सुनील दत्त पांडेय, दुष्यंत, अश्वनी अरोड़ा, दीपक  नौटियाल, रजनीकांत शुक्ला आदि शामिल हुए।
 --------------------

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
हरिद्वार।  अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन की ओर से गोविंदपुरी कालोनी में आयोजित  होली मिलन समारोह में फूलों से होली खेलते हुए महिलाओं ने नृत्य किया। साथ  ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश नाटक प्रस्तुत कर दिया। संगठन की  प्रदेश अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने कहा कि संस्था की ओर से गरीब बच्चों की  पढ़ाई के लिए खर्चा उठाने को तैयार है। अभी तक कईयों का खर्चा उठाया जा  रहा है। इस मौके पर आशु भारती, अर्चना पुरी, अर्चना सक्सेना, रजनीश अरोड़ा,  विश्वास सक्सेना, संगीता, सीमा, शुभम, सारिका, पूनम झा, मनीषा, सोनिया,  सृष्टि, मनीषा, निशा आहूजा, विष्णु त्रिपाठी, शबनम, सपना आदि शामिल हुए।

-------------------------
विशेष बच्चों की प्रस्तुति को सराहा
हरिद्वार।  शौर्य क्लीनिक एवं वाक एवं श्रवण बाधित जन कल्याण समिति एवं वाणी विकास फाउंडेशन के होली मिलन समारोह रानीपुर मोड़ पर एक होटल में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष बच्चे शौर्य सैनी द्वारा गायत्री मंत्र की प्रस्तुति के साथ किया गया। इसके बाद वाक एवं श्रवण बाधित बच्चों ने गाना  गाकर सामान्य बच्चे की तरह बोलकर अपना परिचय दिया। विभाष मिश्रा एवं रश्मि  मिश्रा ने कहा कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर सभी हैरान रह गए।  बाद में सभी बच्चों ने केक काटकर एवं पुष्प वर्षा के साथ प्रदूषण मुक्त  होली मनाने का संदेश समाज को दिया। समिति के अध्यक्ष चंद्रभान धनगर ने कहा  कि यदि इन बच्चों के लिए प्रयास किया जाए तो यह बोल सुन सकते है। इस मौके  पर राखी, रोली, वियोम, शिवांश, सृष्टि, अनवी, जनुल, राघव, कार्तिक, कनिष्का  आदि ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed