फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Holika Dahan will happen in Dagdha, Immortality and Gad Yoga

दग्ध, अमरत्व व गद योग में होगा होलिका दहन

Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will happen in Dagdha, Immortality and Gad Yoga
भारतीय पंचांग के अनुसार होलिका दहन का पर्व इस साल 17 मार्च को मनाया जाएगा। इस पर्व को होली, लक्ष्मी जयंती, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुनी उत्तरा पर्व भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.34 मिनट तक प्रदोष काल में रहेगा। इसके साथ ही इस साल होलिका दहन पर तीन विशेष योग दग्ध, अमरत्व और गद योग बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि आज 17 मार्च को होलिका दहन है। यह दिन ज्योतिष के हिसाब से बहुत ही खास होता है। कहा जाता है कि इस दिन रात्रि में होलिका को जलते हुए देखने के साथ-साथ यदि चंद्रमा के भी दर्शन किए जाए तो आने वाले पूरे वर्ष परिवार में अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस दिन यदि होलिका में पूजन के समय कपूर के साथ लाल फूल डाले जाएं तो कुंडली में अंगारक योग प्रभाव विहीन हो जाता है। यदि इस दिन माता सरस्वती का सात रंगों से श्रंगार किया जाए तो नीरस जीवन में बाहर आ जाती है। इस दिन यदि शंख में जल भरकर रात्रि में रख कर अगले दिन किसी बच्चे को दे तो वह मूक योग समाप्त कर देता है। जिससे बच्चा बोलने लगता है। इस दिन शिवलिंग पर अबीर गुलाल के साथ चंदन का लेप लगाने से दरिद्रता दूर हो जाती है। उन्होंने बताया कि होलिका का दहन फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा के दिन किया जाता है। यदि भद्रा मुख काल में होली का दहन होता हे तो प्रदेश के राजा व प्रजा के लिए समय ठीक नही होता है।
विज्ञापन

करनी चाहिए परिक्रमा
नारायण ज्योतिष संस्थान के विकास जोशी ने बताया कि होलिका दहन के बाद परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। इसके बाद घर से लाए गए जौ, गेहूं, चने की बाली आदि को होली के ज्वाला में अर्पित करना चाहिए। इसके बाद होली की अग्नि और भस्म को घर लेकर आना चाहिए और पूजा के स्थान पर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed