{"_id":"623612758cfc9437f1308ab1","slug":"holi-festival-gave-life-to-the-tourism-business-of-dharmanagari-haridwar-news-drn406778668","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर्व ने धर्मनगरी के पयर्टन कारोबार को दी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर्व ने धर्मनगरी के पयर्टन कारोबार को दी संजीवनी
विज्ञापन
हरिद्वार हाईवे स्थित वाहनों से फुल हुई पार्किंग।
- फोटो : HARIDWAR
कोराना संक्रमण के चलते दो साल तक जहां त्योहार सिर्फ शगुन करने तक ही सीमित रह गए थे। वहीं इस बार लोग त्योहारों का खुलकर आनंद ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद दो साल बाद धर्मनगरी के होटलों से लेकर रेस्टोरेंट, ढाबे पैक रहे। वहीं दुकानदारों के चेहरे की भी खिले हुए नजर आए।
धर्मनगरी हरिद्वार में करीब दो साल बाद होली के त्योहार पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ नजर आई। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे से ही यात्रियों का धर्मनगरी में आगमन शुरू हो गया था। यात्रियों ने त्योहार को होने वाली भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग पहले ही कर ली थी। सभी होटल के कमरे फुल थे। होली वाली रात को सभी रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। लोगों को घंटो लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। होली के त्योहार पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ को देखकर अब कारोबारियों ने चारधाम यात्रा को लेकर भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि दो साल बाद होली पर ऐसी भीड़ उमड़ी है, सीमाओं पर प्रतिबंध न होना इसका एक बड़ा कारण है, सभी होटल, धर्मशाला फुल थे।
विज्ञापन
टूर एंड ट्रेवर्ल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने बताया कि होली के त्योहार पर गाड़ियों की अच्छी बुकिंग रही, ज्यादातर यात्रियों ने जोशीमठ, औली, चोपता, मसूरी, नीलकंठ और ऋषिकेश घूमने के लिए गाड़ी बुक कराई।