{"_id":"57e968d94f1c1bf70a57518d","slug":"histreesheetar-iliyaas-samet-do-giraphtaar-elias-history-including-the-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर इलियास समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर इलियास समेत दो गिरफ्तार
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन चौकी पर धावा बोलकर वन आरक्षी का अपहरण करने के बाद पीट पीटकर अधमरा करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर व वन तस्कर इलियास उर्फ डांगी और उसके साथ इमरान को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चौदह सितंबर को बेरीवाडा रेंज की सेंधली बीट चौकी पर तैनात वन आरक्षी ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे हजाराग्रंट गांव के एक ग्रामीण शौकिन को हिरासत में लिया था। आरोप था कि देर रात ही गांव हजाराग्रंट के ग्रामीणों ने वन चौकी पर धावा बोलकर ग्रामीण को छुड़ा लिया था और चौकी पर मौजूद वन आरक्षी अर्जुन सिंह का अपहरण कर उसे शौकिन के घर ही ले गए थे। आरोप था कि वन आरक्षी की बुरी तरह पिटाई कर उसे अधमरा कर एक गन्ने के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन
वन आरक्षी जैसे तैसे वापस चौकी लौटा था और पूरे घटनाक्रम की सूचना अपने उच्चाधिकारियों एवं पुलिस को दी थी। वन दारोगा कुंवर सिंह की ओर से इलियास उर्फ डांगी, आबिद, इमरान, राशिद, इशफाक, महबूब, सोनू, शौकिन समेत दस आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शौकिन, उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था। एसओ ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि रविवार को हिस्ट्रीशीटर इलियास उर्फ डांगी एवं इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन