{"_id":"58026c4c4f1c1bd875291624","slug":"his-favorite-contractor-tendering-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुछ ठेकेदारों ने जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पर चहेते ठेकेदार को काम देने के उद्देश्य से एक नामचीन फर्म का टेंडर बिड का लिफाफा नहीं खोलने का आरोप लगाया है।
ठेकेदारों ने इसकी शिकायत जल विद्युत निगम के निदेशक व महाप्रबंधक से की है। ठेकेदारों ने चार टेक्नीकल बिड को निरस्त कर दुबारा टेंडर कराने की मांग की है। राजकीय ठेकेदार धर्मपाल सिंह, सुदेश कुमार, अनिल जेतली, एसके मिश्रा आदि ने बताया कि शुक्रवार को खोली गई चार टेक्नीकल बिड को निरस्त कर दुबारा नहीं कराया गया तो ठेकेदार आंदोलन करेंगे।
धर्मपाल सिंह ने बताया कि पथरी पावर हाउस में बरसात के दौरान हुई क्षति के मरम्मत कार्य का एक करोड़ 8 लाख रुपये का कार्य होना है। ईई प्रदीप कुमार डैनी अपने चहेते को काम देना चाहता है, इसलिए बड़ी नामचीन फर्म का लिफाफा नहीं खोला गया और उसको वापस ले जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार डैनी ने बताया कि कुछ ठेकेदार गुंडागर्दी के बल पर शनिवार को अपना टेंडर खोलने का दबाव डाल रहे थे। पहले इन्होंने टेंडर में फीस कम भर दी थी, इसलिए दुबारा नया लिफाफा देकर खोलने का दबाव डाल रहे हैं। उनके पीछे दफ्तर में धमक कर भला बुरा कह रहे हैं। ईई ने आशंका जताई कि उनके साथ कुछ अप्रिय भी घट सकती है।