फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Himanshu wins in Gurukul Ideathon

वैदिक ज्ञान-विज्ञान पद्धति विश्वपटल पर लाए गुरुकुल: जैन

Wed, 09 Mar 2022 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Himanshu wins in Gurukul Ideathon
गुरुकुल कांगड़ी विवि के आईआईसी सेल की ओर से आइडियाथन 2022 का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, संतोष राठौर द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि चिराग पटेल तृतीय स्थान पर रहे हैं। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की चीफ कंट्रोलर ऑफ एकाउंट अमिता जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा को समाज के सामने लाने के अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी प्राचीन वैदिक ज्ञान-विज्ञान की पद्धति को विश्वपटल पर लाने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को विश्वविद्यालय अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा। सुजीत कर्माकर और वीके गोस्वामी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार और वित्ताधिकारी प्रो वीके सिंह ने कहा कि विवि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस मौके पर आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र राजपूत, सचिव डॉ. राकेश भूटियानी, प्रो. आरसी दुबे, डॉ. अजय मलिक, डॉ. आशीष नैनवाल, डॉ. कपिल पांडेय, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. संदीप, डॉ. विनीत विश्नोई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed