फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hijam will oppose Owaisi's arrival in Uttarakhand

..हिजामं करेगी ओवेसी के उत्तराखंड आगमन का विरोध

Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hijam will oppose Owaisi's arrival in Uttarakhand
हिंदूू जागरण मंच एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उत्तराखंड आगमन और जनसभा करने का विरोध करेगी। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम स्थित हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यालय में बैठक मंच के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि एक जनवरी को असदुद्दीन ओवैसी देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसका हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध करेंगे। कहा कि औवेसी भड़काऊ भाषण देकर देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण समाज में हिंसा भड़कती है और अराजकता फैलती है। सीएए और एनआरसी के संदर्भ में भी ओवैसी ने समाज को गुमराह कर अराजकता फैलाने का कार्य किया गया है। इसलिए देवभूमि में इस प्रकार के व्यक्ति को जनसभा नहीं करने दी जाएगी। यदि ओवैसी को देवभूमि में जनसभा करने की अनुमति मिलती है तो इसका हिंदू जागरण मंच सड़कों पर उतरकर प्रबल विरोध करेगा। इस अवसर पर नाथीराम, विजेंद्र, राजीव, अमित, मोहित देशवाल, मयंक राठौर, कमल शर्मा, अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed