फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Highway will be open during Kanvd: Gunjyal

कांवड़ के दौरान खुला रहेगा हाईवे : गुंज्याल

Mon, 18 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 18 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Highway will be open during Kanvd: Gunjyal
पु‌िललिस - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में हाईवे पूरी तरह से खुला रहेगा। यदि यूपी में हाईवे बंद होता है, तब मंगलौर से यातायात प्लान लागू होगा, लेकिन हरिद्वार से मंगलौर तक आवाजाही हाईवे से ही होगी। डाक कांवड़ के दौरान वन वे व्यवस्था रहेगी। पैदल कांवड़ियों को पूरी तरह से कांवड़ पटरी से ही निकाला जाएगा। घंटों की कांवड़ यात्रा के स्लोगन लगे बैनर हर डाक कांवड़ वाहन से उखाड़ फेंके जाएंगे।

विज्ञापन

 वह 40वीं वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बोले रहे थे। आईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशीलता की दृष्टि से यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त चेकिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में होगी। यूपी पुलिस के आला अफसरों से इस संबंध में बातचीत हो गई है। यूपी में 24 जुलाई के आसपास हाईवे बंद होने के आसार हैं, इसलिए उस दौरान यूपी से आने वाले वाहन डायवर्ट रूट से आएंगे, लेकिन मंगलौर से यातायात सीधे हरिद्वार आ जा सकेंगे क्योंकि जब यूपी में हाईवे पर कांवड़िए होंगे, तब यहां से सीधे वाहन नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वाले कांवड़ियों के वाहन नंबर के आधार पर घर-घर चालान भेजेंगे और कांवड़ मार्ग पर लगने वाले लंगरों पर भी एक आगंतुक रजिस्टर रखने की तैयारी है, जिससे यह पता चले कि कौन-कौन लंगर में ठहरे थे। आईजी ने कहा कि डीजे और साउंड सिस्टम पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। त्रिशूल, डंडे, बेस बाल और हॉकी भी बाजार में नहीं बिकेगी। आईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। भड़काऊ मैसेज भेजने वाले हर व्यक्ति की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ पटरी पर सांप के काटने की घटनाओं को देखते हुए अस्थायी अस्पताल, कांवड़ चौकियों पर जहर का असर खत्म करने के लिए दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलों की होगी मरम्मत
हरिद्वार। लक्सर मार्ग को बैरागी कैंप से जोड़ने वाले अस्थायी पुलों पर मंडरा रहे खतरे पर आईजी संजय गुंज्याल ने संज्ञान लिया है। रविवार को आई मूसलाधार बारिश में दो पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने कहा कि पुलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed