{"_id":"6838ad5536d7a7f2cd055f17","slug":"high-speed-truck-hits-student-serious-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-133533-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा में 11वीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पहले उसने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ा, फिर छात्र को टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन (16) पुत्र गुड्डू निवासी शाहपुर गांव के ही इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। वह बस स्टैंड पर सामान लेने गया था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक आया। पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टक्कर मारकर उसे तोड़ा और फिर उसको टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने छात्र की हालत को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांश कौशिक ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान तनवीर निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।