{"_id":"616d8f7ad6ac9c16ff3e071e","slug":"high-alert-but-children-found-bathing-on-barrage-haridwar-news-drn3936945190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट, लेकिन बैराज पर नहाते मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के अलर्ट के बाद भीमगोड़ा बैराज पर निरीक्षण के दौरान बच्चे नहाते हुए देखकर जानकारी लेत?
- फोटो : HARIDWAR
Link Copied
भारी बारिश के अलर्ट के बाद भी भीमगोड़ा बैराज पर बच्चे नहाते हुए देखकर एसडीएम पूरण सिंह राणा का पारा चढ़ गया। उन्होंने पहले तो बच्चों को गंगा से बाहर निकाला। बाद में यहां तैनात कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की लापरवाही फिर से सामने आई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति संबंधित अधिकारियों को कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर गंगा के किनारों पर रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा गंगा के किनारों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, चंडी पुल, रानीपुर मोड़, भीमगोड़ा आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया और जलभराव की व्यवस्थाओं और अन्य चीजों को देखा। भीमगोड़ा बैराज पर उन्हें गंगा में कुछ बच्चे नहाते मिले। इस पर उन्होंने बच्चों को बाहर निकलवाया। वहां तैनात कर्मचारियों को फिर से ऐसी लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत चौकियों और समस्त लेखपालों को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के बिशनपुर, कुंडी, भोगपुर, मिस्सरपुर, कटारपुर आदि गांवों के लोगों को रात में सतर्क रहने के लिए कहा गया। फिलहाल उन्हें गंगा के तटों से दूर रहने की अपील की गई। उन्होंने श्रद्धालुुओं से भी अनुरोध किया कि वे जिस होटल और धर्मशाला में ठहरे हुए हैं, वहीं, सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।