फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Health department is worried about decrease in delivery

प्रसव की संख्या घटने से चिंतित है स्वास्थ्य विभाग

Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Health department is worried about decrease in delivery
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन में महिला अस्पताल में डिलीवरी की संख्या आधी से कम हो गई है। निजी अस्पतालों में भी प्रसव की यही स्थिति बताई जा रही है। डिलीवरी की घटी संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। अब उन्होंने आशाओं से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में 10 दिन पहले तक जहां हर दिन 20 से 30 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होती थी। यह संख्या अब घटकर 8 से 10 रह गई है। इमरजेंसी में भी चेकअप के लिए मात्र 15 से 20 गर्भवती महिलाएं पहुंच रही हैं। जबकि मरीजों के साथ गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ते में कोई प्रतिबंध या रोकटोक तक नहीं है। बावजूद इसके अचानक महिलाओं की डिलीवरी की संख्या कम हो जाने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने निजी अस्पतालों से भी रिपोर्ट ली है। वहां भी डिलीवरी की संख्या में कमी आई है। जगजीतपुर स्थित शांति अस्पताल के संचालक डॉ. अरविंद पंवार ने बताया कि रविवार के बाद बुधवार को दूसरी डिलीवरी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि लोग घरों में ही डिलीवरी करा रहे हैं, जबकि इससे पूर्व में प्रतिदन दो से तीन डिलीवरी होती थी। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी ने बताया कि आशाओं से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गर्भवती महिलाओं को लॉकडाउन में कोई रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed