{"_id":"24313288521c00a3924243d0e2b4bf89","slug":"he-s-been-working-four-lane-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी करेंगे फोरलेन कार्य का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी करेंगे फोरलेन कार्य का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। केंद्रीय भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रविवार को हरिद्वार आएंगे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को फोरलेन बनाने के कार्य का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री निरीक्षण को देखते शहर क्षेत्र में फोरलेन के काम में तेजी आई है। चंडी चौक से सप्तऋषि तक दिन-रात काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पुलों के काम ने भी गति पकड़ ली है। कार्य इसी गति से चलता रहा तो दिसंबर तक सिंहद्वार से सप्तऋषि तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क पर पुलों को छोड़कर फोरलेन काम पूरा हो जाएगा। इससे जनवरी से प्रारंभ होने वाले अर्द्घकुंभ मेला संचालन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन