{"_id":"57ed63274f1c1b9074575282","slug":"he-lost-in-nostalgia-on-the-banks-of-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट पर पुरानी यादों में खोए महामहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट पर पुरानी यादों में खोए महामहिम
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुरानी यादों में खोये राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामहिम प्रणब मुखर्जी गंगा तट पर पहुंचकर पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने पहली यात्रा के बारे में गंगा सभा के पदाधिकारियों से चर्चा की। प्रणब मुखर्जी अक्तूबर 1984 में देश के वित्त मंत्री रहने के दौरान पहले भी हरकी पैड़ी आए थे और उन्होंने तब भी गंगा पूजन और आरती में भाग लेकर सम्मति पुस्तिका में अपने विचार भी लिखे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम जब महामहिम गंगा पूजन और आरती कर गंगा सभा के दफ्तर पहुंचे तो अन्य उपहारों के साथ गंगा सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें यादों का एक ऐसा गुलदस्ता भी भेंट किया जिस देखकर महामहिम कुछ देर पुरानी यादों में खोते हुए नजर आए। यह गुलदस्ता गंगा सभा के स्थापना से लेकर अभी तक हरकी पैड़ी पर पूजन करने आए तमाम विशिष्ठ और अति विशिष्ट लोगों के फोटो का संग्रह था। गंगा सभा के समाज कल्याण मंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस पुस्तिका में देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी और मां आनंदमयी, सरोजनी नायडू सहित दर्जनों विख्यात शख्सियतों के चित्र शामिल हैं। इनके साथ ही वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी मंत्रीमंडल वित्त मंत्री रहते समय खुद प्रणब मुखर्जी के हस्ताक्षर और संदेश का चित्र भी भेंट किया गया। जब गंगा सभा के पदाधिकारियों ने महामहिम को पुरानी यात्रा की याद दिलाई तो उनके चेहरे पर आई मुस्कान देखने लायक थी। काफी देर तक महामहिम पुरानी यादों में खोए रहे। उन्होंने फोटो संग्रह को ग्रहण करते हुए हाथ जोड़कर गंगा सभा के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
----------
प्रशासन ने ली राहत की सांस
हरिद्वार। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दौरा सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरा प्रशासन करीब एक महीने से तैयारियों में जुटा था। शासन में बैठे आला नौकरशाह रोजाना तैयारियों की अपडेट ले रहे थे। रात दिन चल रही तैयारियों और अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा यह रहा कि राष्ट्रपति का दौरा सकुशल संपन्न हुआ। इस यात्रा की सकुशन संपन होने की खुशी सभी अफसरों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
----------------
सोशल मीडिया पर भी छा गया महामहिम का दौरा
हरिद्वार। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हरिद्वारवासियों में खासा क्रेज रहा। गंगा आरती कर लौटने के चंद मिनट के बाद ही राष्ट्रपति का दौरा सोशल मीडिया पर भी छा गया। लोगों ने भेल स्टेडियम में उनका हेलीकाप्टर उतरने से लेकर काफिले और गंगा आरती के तमाम फोटो अपनी अपनी फेसबुक वॉल पर अपलोड किए। व्हाटसएप ग्रुप पर भी ऐसे फोटो शेयर होते रहे। राष्ट्रपति का दौरा सोशल मीडिया पर लाइव करने वाले आम नागरिक ही नहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे।
----------------
बांग्ला अखबार ढूंढते रहे अधिकारी
डामकोठी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अल्पाहार सहित कई जरूरी व्यवस्थाएं की गई थी। ऐनवक्त पर अधिकारियों को याद आया कि हिंदी और अंग्रेजी अखबार के अलावा बांग्ला अखबार भी डामकोठी पर रखा जाना चाहिए। बांग्ला अखबार ढूंढने के लिए अधिकारी शहर भर में दौड़ते रहे। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार कोलकाता निवासी एक व्यापारी की दुकान पर बांग्ला अखबार मिला और राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले उसे डामकोठी में रखा गया।