फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Harish Rawat is running a minority government

अल्पमत की सरकार चला रहे हरीश रावत

Thu, 16 Jun 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 16 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat is running a minority government
सीएम पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। हरिद्वार में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अल्पमत की सरकार चला रहे हैं। अमित शाह की रैली इस सरकार के लिए ताबूत में अंतिम कील साबित होगी।

विज्ञापन

हाईवे स्थित एक होटल में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश भर में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान छेड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाएं। हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों को पीछे छोड़कर कार्यकर्ताओं से आगे बढ़ने और वर्ष 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

 बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरौला को अमित शाह की रैली का संयोजक बनाया गया। गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलाध्यक्षों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता और महामंत्री नरेंश बंसल के संचालन में हुई बैठक को मुख्य रूप से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि, ज्योति प्रसाद गैरौला, महामंत्री विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, संजय गुप्ता, चंद्रशेखर भट्टेवाले, यमकेश्वर की विधायक विजया बड़थ्वाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक उमेश शर्मा काऊ, हरिद्वार के प्रभारी अनिल गोयल, राजेंद्र बड़थ्वाल हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर तथा रुड़की की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed