{"_id":"66ec7d5afb7b149efb05e953","slug":"haridwar-woman-who-came-for-delivery-to-a-private-hospital-in-bahadarabad-dies-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar : बहादराबाद के निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए पहुंची महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar : बहादराबाद के निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए पहुंची महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा
Fri, 20 Sep 2024 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:07 AM IST
सार
निजी अस्पताल के मूल स्वरूप को उन्होंने उखाड़ कर पूरी तरह फेंक दिया। हालात यह हुई कि मौके पर पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादराबाद क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए पहुंची महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। निजी अस्पताल के मूल स्वरूप को उन्होंने उखाड़ कर पूरी तरह फेंक दिया। हालात यह हुई कि मौके पर पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर अस्पताल में फंसे कई चिकित्सा कर्मियों को बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। देर रात की इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन मौके से फरार हो गया है । वही प्रसूता की मौत के बाद परिजन भी वहां से चले गए । पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है ।
विज्ञापन